प्रेग्नेंट कैसे चेक करें घरेलू उपाय?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Feb 2023 : 14:00

गर्भावस्था की जांच करने के घरेलू उपाय (Home remedies to Check Pregnancy)

आम तौर पर गर्भावस्था की जांच करने के लिए लोग सबसे पहले घरेलू नुस्ख़ों को ही आजमाते हैं। यहां हम पतंजली के विशेषज्ञों द्वारा पारित कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बात करेंगे जिनके प्रयोग से प्रेगनेंसी की जांच की जा सकती है।

बेकिंग सोडा से करें प्रेगनेंसी टेस्ट की जांच

2 चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच यूरीन को आपस में मिला लें अगर थोड़ी देर बाद इसमें बुलबुले बनते है तो समझे प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव (Pregnancy test positive) है।

पाइन सोल से करें प्रेगनेंसी टेस्ट की जांच

पाइन सोल आसानी से किसी भी दुकान पर मिल जाता है, इसे एक क्लीनर की तरह प्रयोग किया जाता है। समान मात्रा में पाइन सोल और यूरीन को मिला लें, थोड़ी देर बाद यदि इस मिश्रण का रंग बदल जाए तो यह गर्भवती होने का संकेत है।

डैनडेलियन से करें प्रेगनेंसी टेस्ट की जांच

डैनडेलियन की पत्तियों को एक पैकेट में बांधकर जमीन पर रख दें और इन पर सूरज की किरणें न पड़ने दे। इसके पश्चात् इन पत्तियों पर यूरीन की कुछ बूंदे डाले और दस मिनट बाद इन पत्तियों पर यदि लाल रंग के फफोले उठ जाते है तो यह गर्भधारण का संकेत है।

डेटॉल से करें प्रेगनेंसी टेस्ट की जांच

एक शीशी में 15 मि.ली यूरीन और उतनी ही मात्रा में डेटॉल लें और इसे अच्छी तरह से मिला ले। थोड़ी देर बाद डेटॉल और यूरीन जो आपस में मिल गए थे वह अलग-अलग हो जाए और यूरीन डेटॉल पर तैरने लगे तो यह आपके गर्भवती होने का संकेत है। लेकिन इसके बजाय यदि यूरीन और डेटॉल आपस में अच्छे से घुल जाते है और दूध जैसा एक पदार्थ बन जाता है तो यह गर्भवती न होने का संकेत है।

काँच के एक गिलास में यूरीन डालें। कुछ देर बाद अगर यूरीन में एक सफेद परत बन जाए तो इस जाँच को सकारात्मक मानना चाहिए अथवा नहीं।

चीनी से करें प्रेगनेंसी टेस्ट की जांच

एक डिस्पोजल पात्र में एक चम्मच चीनी डालें तथा सुबह उठकर सबसे पहले यूरीन सैम्पल को इसमें डालें। यदि चीनी पिघल जाती है तो जाँच को नकारात्मक जानना चाहिए और यदि चीनी आपस में जम जाती है तो यह गर्भवती होने का संकेत है। इसका कारण है कि एचसीजी हार्मोन (HCG harmone) चीनी को पिघलने से रोकता है।

विनेगार से करें प्रेगनेंसी टेस्ट की जांच

थोड़ी मात्रा में विनेगर लेकर इसमें यूरीन का सैंपल मिक्स करें। यदि मिक्स करने पर विनेगर का रंग बदलता है तो यह गर्भवती होने की पुष्टि करता है।

एक डिस्पोजल पात्र में थ़ोड़ी मात्रा में ब्लीच पाउडर लें और उसमें यूरीन के सैंपल को मिलाएँ। अगर इन दोनों को मिलाने के बाद बुलबुले दिखाई देते है तो यह गर्भधारण होने की पुष्टि करता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info